Tuesday, October 20th, 2026

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निकाली जनजागरूकता शोभायात्रा

रायपुर
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में रायपुर से ज्यादा लोग सहयोग राशि दें सकें। इसके लिए भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकालकर भक्तों को जागरूक किया गया। गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में समिति के सदस्य रामधुन गाते, भक्तिभाव जगाते चल रहे थे। फाफाडीह स्थित रमण मंदिर बस्ती से निकाली गई शोभायात्रा, काली मंदिर, डबरा पार, वालटियर रेल लाइन, राउत पारा होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इसमें सतनामी समाज, यादव समाज, साहू समाज, सिंधी समाज, नारी शक्ति समिति समेत काफी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। शोभायात्रा का मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र में मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा देवेन्द्र नगर की छह बस्तियों में एक साथ एक ही समय सुबह 8.30 निकाली गई। समिति के सदस्यों ने आमजनों को बताया कि भगवान श्रीराम का ननिहाल छत्तीसगढ़ है, इसलिए मंदिर निर्माण में हर नागरिक को योगदान देना चाहिए। इसके लिए 31 जनवरी को सभी आम जनता से यथा शक्ति सहयोग राशि ली जाएगी, ताकि प्रत्येक परिवार का समर्पण मंदिर निर्माण में हो। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में सहयोग राशि के लिए समिति के कार्यकर्ता हर शहर, हर गांव जाएंगे। राजधानी में 31 जनवरी को सहयोग राशि लेने के लिए अलग अलग इलाकों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। रायपुर के 70 वार्डो में शोभायात्रा निकालने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकतार्ओं को दी गई है। कार्यकर्ता घर घर जाकर इस अभियान से जुड?े के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।

 

#अयोध्या

Source : Agency

पाठको की राय